अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के निवियहवा पोखरा के निकट राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बनाए गए मछली हाट की दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यहां करीब डेढ़ दशक पहले आठ दुकानों का निर्माण किया गया था। यहां झाड़ियां उगी हुई हैं। आज तक यहां मछली मंडी का संचालन नहीं हो सका। खाली दुकानों में उपली व भूसा भरे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...