लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- सदर कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम तीन बदमाशों ने एक मछली व्यापारी को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसकी पिटाई की और नगदी छीन ली। पीड़ित के सिर में चोट आई है। वह रात में ही पुलिस के पास गया। लेकिन चौकी पुलिस उसको सीमा विवाद में टहलाती रही। आखिर में वह कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी है। शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव मटेही निवासी खूबचन्द्र मछली का व्यापार करता है। वह रोज शारदानगर से मछली खरीदता है और महेवागंज बाजार में आकर बेचता है। गुरुवार की शाम वह मछली बेचकर घर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसका तीन लोगों ने पीछा किया और रड़हापुरवा के पास पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों ने उसकी पिटाई की। 7200 रुपए की नगदी छीन ली। बताया जाता है कि पीड़ित ने एक हमलावर को पहचान लिया। तो उसकी ज्यादा पिटाई की गई। उसके सिर में चोट आई है। घटना को अंजाम दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.