मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के कोल्हुआ दादर निवासी मछली व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार सुमन से 2.24 लाख रुपये की ठगी के आरोपित को साइबर थाने की पुलिस ने झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। साइबर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद छह माह तक अनुसंधान करने के बाद आरोपित को दबोचा। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि आरोपित रवि कुमार रजक को धनबाद के धनसर थाना अंतर्गत त्रिवेणी मंदिर के पास बरमासी मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धर्मेंद्र ने बीते 27 जून को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि धनबाद के रवि रजक से पांच लाख रुपये में 26 क्विंटल मछली का सौदा तय हुआ था। रवि ने मछली सप्लाई करने के लिए रुपये लिए। यूपीआई और अन्य माध्यम से 2.24 लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.