वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। अतिक्रमण को लेकर रविवार को पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। चेतगंज पुलिस ने नगर निगम की टीम से विवाद करने वाले मछली विक्रेताओं हुकुलगंज निवासी सोनू कुरैशी, सरायमोहाना निवासी चमरू उर्फ मोहन साहनी, तेलियाबाग निवासी सेराज, रेवड़ी तालाब निवासी जुल्फीकार अहमद, लच्छीपुरा निवासी मो. वसीम पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया और चालान कर दिया। वहीं, चेतगंज पुलिस ने एक अन्य केस में जगतगंज में सड़क किनारे ठेला लगाने वाले जितेंद्र सोनकर, लक्सा पुलिस ने सब्जी विक्रेता जद्दूमंडी निवासी दीपू प्रजापति, कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ठेला लगाने वाले सरायगोवर्धन निवासी अभिषेक कुमार पर केस दर्ज किया है। सभी का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.