मधुबनी, फरवरी 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली- राजनगर मुख्य पथ पर बड़की ठाहर गांव के वार्ड संख्या- 8 में रविवार को मछली से लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी शिक्षक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव निवासी सोनू कुमार साह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह खजौली से राजनगर परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। वहीं मछली लदी पिकअप राजनगर से खजौली की ओर आ रही थी। इसी दौरान बड़की ठाहर के पास पिकअप ने शिक्षक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर खजौली पुलिस भी घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.