बगहा, अगस्त 14 -- बैरिया, एक संवाददाता। सरेया मन में मछली मारने के दौरान नाव पलट गई। हादसे में अधेड़ मछुआरों की डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मछुआरा तुमकड़िया निवासी झुनझुन चौधरी (50) था। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि झुनझुन चौधरी बुधवार की सुबह एक छोटी नाव से मंझरिया के सामने सरेया मन में छोटी नाव से मछली मारने के लिए गया था। अचानक उसकी छोटी नाव पलट गई। मछुआरा नाव के नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर दर्जनों लोग दौड़े और मन उतरकर उसकी तलाश में जुट गये। काफी मश्कत के बाद में ग्रामीण गोताखोरों मछुआरा की लाश को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.