सासाराम, मई 25 -- सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। करवंदिया थाना क्षेत्र के खनन क्षेत्र में मछली मारने गए युवक की रविवार को खदान में डूबने से मौत हो गयी। मृतक औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के कुर्नाडीह निवासी कृष्णा भुइयां का करीब 34 वर्षीय पुत्र मिथलेश भुइयां बताया जाता है। यह जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे खनन क्षेत्र में मिथलेश मछली मारने गया था। उसी दौरान उसमें गिर गया। शव पानी में तैरने लगा था। राहगीरों ने देखकर हल्ला किया। तब इसकी सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद शव को पानी से निकाला गया। पानी से मछली मारने वाला वंशी बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...