प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- कुंडा, संवाददाता। तालाब से मछली मारने को बुलाए गए युवकों को तालाब में घुसते ही करंट मार दिया। जिससे एक युवक अचेत हो गया जबकि दूसरे को जोरदार करंट का झटका लगा, दोनों की हाल देख तीसरे ने शोर मचाया। किसी तरह युवक को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। कुंडा कोतवाली के भोनी का पुरवा रैयापुर गांव निवासी कंधई लाल सरोज का 20 वर्षीय बेटा सूरज सरोज शुक्रवार सुबह दो साथियों संग सिलावट गांव स्थित तालाब में मछली मारने गया। तालाब में मत्स्य पालन किया गया है, आरोप है कि मछलियों की सुरक्षा के लिए तालाब के चारों ओर नंगा तार खींचा गया है जिसमें करंट दौड़ रहा था। सूरज को साथियों समेत उसी तालाब से मछली निकालने को बुलाया गया था। बताते हैं कि मछली निकालने के पहले तालाब के पास लगे तार को निकाला गया लेकिन एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.