गढ़वा, जून 20 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत सेमरखाड़ गांव निवासी शिव प्रसन्न कोरवा के 23 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कोरवा की मौत सिंजो डैम में डूबने के कारण वह हो गई। वह मछली मारने गया था। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य गए थे। मछली मारने के क्रम ही वह गहरने पानी में चला गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। उसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। बुधवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव बरामद किया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बड़े भाई नागेंद्र कोरवा ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मछली मारने के क्रम में युवक की डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.