बस्ती, नवम्बर 17 -- बस्ती। महाराजगंज तेलियाडीह गांव स्थित एक घर के बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ने उड़ा दिया। एक और मोटरसाइकिल पुरानी बरदही बाजार से उठाई उसे मछली मंडी के पास ले जाकर छोड़ दिया। मछली मंडी से 600 मी पश्चिम तरफ सड़क के किनारे बरामदे में खड़ी गाड़ी लेकर चोर फरार हो गए। सुबह गाड़ी चोरी होने की सूचना पर लोगों ने खोजबीन शुरू की तो मछली मंडी के पास एक गाड़ी मिली। लेकिन दूसरी गाड़ी कहीं नहीं मिली। पीड़ित विजय कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...