पलामू, दिसम्बर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज थाना मत्स्यजीवि सहयोग समिति लिमिटेड ने शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र दिया है। मत्स्यजीवि सहयोग समिति ने मेदिनीनगर स्थित सैंडर्सबांध तालाब के किनारे बन रहे मछली मार्केट के अलावा वर्तमान मे जिस जगह पर मछली बेचने का कार्य किया जा रहा है। उसी जगह पर 20 दुकान बनाने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि मछुवारों को स्थानीय जलकरों से उत्पादित मछली और मत्स्य बीज का कार्य सुचारू रूप से होगा साथ ही सभी को रोजगार उपलब्ध होगा। समिति के सदस्यों से नगरनिगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। समिति ने बताया कि 20 अन्य दुकाने बनाने पर सहायक नगर आयुक्त ने सहमति जताई है। मत्स्यजीवि समिति के रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि समिति से जुडे सदस्यों का जीविकोपार्जन का मुख्य साधन मछली पालन...