बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के पास स्थित मछली फार्म में कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर मारपीट करने और करीब पांच लाख की लूट के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है। 26 जनवरी को हुई थी वारदात: जहांगीराबाद थाना के मिश्रीपुर गांव में मोहम्मद परवेज का बड़ा मछली फार्म है। इस फार्म पर मोहित, कुदंन, रोशन, लल्लन और दरोगा काम करते हैं और रात में यही रुकते भी हैं। इन कर्मचारियों ने बताया 26 जनवरी की रात करीब दो बजे वे आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे, तभी अचानक बदमाश वहां पहुंचे। सभी पर तमंचा तानते हुए बदमाशों ने किसी को भी हिलने-डुलने नहीं दिया। एक बदमाश ने सभी के हाथ पीछे बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। सभी बदमाशों ने मिलकर उनक...