प्रयागराज, नवम्बर 30 -- केंद्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मछली उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। केंद्र प्रमुख डॉ. बी. आर चव्हाण ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर से पहुंचे 20 मछली पालकों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मछली पालन की वर्तमान स्थिति, मिट्टी और पानी के मापदंडों समेत अन्य बारीकियां बताई गईं। इस मौके पर एसपी सिंह, वीके दास, डॉ. वीआर ठाकुर, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...