धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद, संवाददाता। झारखंड के मत्स्य पालकों को आधुनिक और सफल मछली पालन की जानकारी देने के उद्देश्य से मत्स्य पालक प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार, धुर्वा ने 15 सदस्यीय दल को ट्रेनिंग-सह-एक्सपोजर विजिट के लिए आंध्र प्रदेश रवाना किया। यह वार्षिक कार्यक्रम का छठा चरण है, जिसका आयोजन हर साल किया जाता है। टीम आंध्र प्रदेश के मत्स्य पालन के केंद्र एलुरु जिला पहुंचेगी। वहां आधुनिक लैब, फीड मिल और सफल मछली तालाबों का दौरा करेगी। सदस्य मछली पालन की नवीनतम तकनीक और उत्पादन बढ़ाने का प्रशिक्षण लेंगे। टीम में रांची, बोकारो, रामगढ़ और धनबाद सहित विभिन्न जिलों के अनुभवी और इच्छुक मत्स्य पालक शामिल हैं। टीम का नेतृत्व धनबाद के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...