रामपुर, फरवरी 5 -- जनपद में राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक्वाकल्चर बीमा विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के मछली पालकों/मत्स्य कृषकों को एक्वाकल्चर बीमा की उपयोगिता, आवेदन प्रक्रिया एवं इससे होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक करना था, जिससे वे प्राकृतिक आपदा, रोग अथवा अन्य संभावित जोखिमों की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकें। सहायक निदेशक मत्स्य प्रशांत गंगवार ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक्वाकल्चर बीमा योजना के माध्यम से तालाब, मछली उत्पादन एवं मत्स्य पालन से संबंधित संसाधनों को होने वाली क्षति की भरपाई के बारे में बताया। साथ ही बीमा आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, प्रीमियम की दरें, क्लेम प्रक्रिया एवं बीमा से जुड़े नियमों की विस्तृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.