खगडि़या, अगस्त 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी के वार्ड संख्या 15 के एक अधेड़ की सांप ने डंसने से बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय फुचो मंडल के रूप में की गई है। इधर स्थानीय राजकुमारी देवी ने बताया कि फुचो मंडल मछली पकड़ कर उसकी बिक्री कर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे। वे अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी जाल को मछली फंसाने के लिए लगाया था। इसी दौरान जाल में मछली के साथ एक सांप भी फंस गया। इसी बीच किसी तरह से मछुआरा सांप को निकालने का प्रयास कर रहा था। सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौत की सूचना दी। मृतक के शव को पुलिस ने शव के लिए सदर अस्पताल लाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.