लोहरदगा, मार्च 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र में मछली मारने कुएं में उतरे युवक की मौत सर पर पत्थर गिर जाने से हो गई। जानकारी अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी विमल उरांव कुएं में मछली पकड़ने उतरा था, इसी क्रम में कुएं का पत्थर विमल के सर पर गिर गया जिससे विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.