बदायूं, जनवरी 6 -- यूपी के बदायूं में गंगा में मछली पकड़ने गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शव को दूसरे गांव के तिराहे पर फेंक दिया गया। परिवार के लोग गांव के ही दूसरे हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मरने वाला 44 वर्षीय युवक अंतरराज्यीय बदमाश था। इसके खिलाफ प्रदेश के अलावा कई राज्यों में लूट, चोरी के मुकदमे हैं। सूचना के बाद उसहैत थाना पुलिस संग एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। नये साले छह दिन में बदायूं जिलें में हत्या की यह चौथी वारदात है। उसहैत के अहमद नगर बछौरा गांव निवासी राजाराम 44 वर्ष पुत्र भूमिराज भुर्जी बीती रात घर से गंगा किनारे खेत में जाने की बात कहकर निकला था। राजामराम के भाई के मुताबिक रात के समय गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने उसको मछली पकड़ने के व...