झांसी, जुलाई 22 -- झांसी (कटेरा), संवाददाता। कटेरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मगरवारा में मछली पकड़ने गए वृद्ध का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितयों में मिलने से हड़कंप मच गया। करीब ही मछलियों के अवशेष, उनका चारा, झोला सहित अन्य पड़ा मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मगरवारा निवासी 62 वर्षीय मुन्नालाल अहिरवार बीती देर शाम पास ही तालाब से मछली पकड़ने गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। बीती देर रात लोग करीब से निकल रहे थे। तभी सड़क किनारे मुन्नालाल का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। उसके पास ही मछली के अवशेष, मछलियों का चारा, झोला सहित अन्य पड़ा था। इसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। परि...