बरेली, मई 17 -- खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गया अधेड़ नदी में डूब गया। गोताखोरों ने दूसरे दिन अधेड़ का शव नदी से खोज पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार को फरीदपुर के गौसगंज सराय के 50 वर्षीय वकील अहमद खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने नदी में घुसकर मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। इसी दौरान उनका पैर गहरे पानी में फिसलने से नदी में डूब गए। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले गोताखोरों के साथ रात भर खोजने की कोशिश करते रहे। गोताखोरों ने शुक्रवार की सुबह वकील अहमद का शव खोजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.