आरा, दिसम्बर 5 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव स्थित नहर में हादसा -पैर फिसलने के कारण नहर में गिरे और डूबने से गयी जान आरा। हिन्दुस्तान जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार की सुबह नहर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मछली पकड़ने के दौरान अधेड़ नहर में गिर पड़े, जिससे उनकी जान चली गई। मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी स्व. नामू मुसहर के 50 वर्षीय पुत्र कलक्टर मुसहर थे। उनकी बहू सुरसातो देवी ने बताया कि उसके ससुर शुक्रवार की अहले सुबह मछली पकड़ने दक्षिण एकौना गांव त्रिदंडी स्वामी मंदिर के पीछे नहर के किनारे गये थे। वहां पैर फिसल जाने के कारण वे नहर में गिरकर डूब गए। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.