गोरखपुर, नवम्बर 5 -- पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद गीडा थाना के बड़ी कैली गांव निवासी महेंद्र उर्फ मदर्शी (36) की खरही तालाब में बुधवार को डूबने से मौत हो गई। मदर्शी बगल के खरही तालाब में अपने छोटे लड़के शिवांश (6) को लेकर मछली पकड़ने गए थे। तालाब में मछली पकड़ते समय वह गहरे पानी डूबने लगे। छोटे लड़के ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकलकर तत्काल पिपरौली सीएचसी ले गए लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने पीछे बड़ी लडकी शिवानी (12), लड़का आर्यन (9), कृति (8) व सबसे छोटा लड़का शिवांश (6) पीछे छोड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.