देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में साली और साढ़ू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला के कारण का खुलासा हो गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत मृतका के घायल पति विकास राय की हालत में सुधार के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किया। वहीं, हत्यारोपी पप्पू राय और उसके मामा की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू राय पिछले पांच वर्षों से उसी के घर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी के साथ संबंध भी थे। लोक-लाज और बदनामी के डर से खुलकर विरोध नहीं किया। बताया कि पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य चल रहा था। पत्नी ने 30 हजार रुपए कर्ज लेकर पप्पू राय को दिए थे। उसके बाद आवास निर्माण के लिए आए सरकारी 50 हजार रुपए भी...