भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी स्थित क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक गव्य विकास कार्यालय परिसर में सोमवार को मत्स्य प्रसार योजना अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रत्यक्षण योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन राज्य के विकास में महती भूमिका निभा रही है। मत्स्य पालन में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। पहले आंध्र प्रदेश की मछलियां बिहार में बिकती थीं। अब यहां की मछलियां झारखंड, बंगाल सरीखे पड़ोसी राज्यों में बिक रही हैं। हजारों नये किसान सरकार की नई योजना का फायदा उठाकर मत्स्य पालन कर रहे हैं। उन्होंने मत्स्य कृषकों को मछली पालन के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकारी मदद देने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.