मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। रामगंगा नदी में बंगला गांव के सामने मछलियों के मरने के कारणों की जांच शुरू हो गई है। मत्स्य पालन विभाग और प्रदूषण विभाग की टीम ने शनिवार को नवाबपुरा क्षेत्र का दौरा किया। मछलियों के मरने वाले स्थान से लेकर कटघर स्थित रामगंगा नदी के पुल का भ्रमण किया। इस दौरान पानी के सैंपल भी लिए गए। बंगला गांव क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भारी मात्रा में मछलियों के पानी पर उतराने और क्षेत्र के लोगों द्वारा ऐसी मछलियों को नदी से निकालकर बिक्री करने की ऑडियो वायरल हुआ था। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लेने के बाद बाद मछली और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से रिपोर्ट तलब कर ली। शनिवार को दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र का भ्रमण किया। नवाबपुरा, चांदमारी, बंगला गांव आदि के लोगों से बात की। सूत्रों का ...