जौनपुर, फरवरी 2 -- मछलीशहर। नगर के रोडवेज स्थित बिहारी महिला महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मजबूत राष्ट्र निर्माण में युवाओ की भूमिका को लेकर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य वक्ता विभाग सह संपर्क प्रमुख उमा शंकर ने युवाओं को करते हुए कहा कि युवा का उल्टा वायु होता है। वायु यदि तीव्र गति से चले तो बड़े बड़े अवरोधक को उड़ा देता है। इसलिए युवा ही किसी भी देश की रीढ़ होते है। हम इस मामले में बहुत भाग्यशाली है। हम सबके युवा रहे स्वामी विवेकानंद जैसे युवाओं ने देश से लेकर विदेशों तक अपना लोहा मनवाया है। नगर संघ चालक उमेश ने कहा युवाओं में असीम शक्ति होती है बस उसे पहचानने की आवश्यकता है। युवा सम्मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.