जौनपुर, अक्टूबर 7 -- बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मंगलवार को विजयदशमी का मेला लगा था। देर रात मेले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें बगल गांव चकनवाबाद गांव निवासी 23 वर्षीय अंकित बिंद घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गयी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। पूछने पर कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि तहरीर मिल गयी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.