बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में लमेहटा चौकी थाना क्षेत्र के बागै नदी में मछलियों के शिकार करने के दौरान एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है । चौकी क्षेत्र के भदावल गांव निवासी 45 वर्षीय रज्जन निषाद पुत्र रितुवा शुक्रवार शाम को बागै नदी में विस्फोटक डाल कर मछलियों के शिकार कर रहा था। दौरान शिकार बारूद के फटने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित ग्यारह बच्चो को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक नदी में मछलियों के शिकार के लिए पानी के अंदर बारूद बम लगा रखा था। जिसके फटने से जहरीली गैस निकलती है। उसी बारूद के फटने से मृत्यु होना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। पंचनामा की कार्यवाही लमेहटा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...