नवादा, दिसम्बर 23 -- नवादा/कौआकोल, हिसं/एसं। ककोलत का दूसरा रूप कहे जाने वाले कौआकोल के प्रसिद्ध मछंदरा शीतल जलप्रपात पर साल के पहले दिन सैलानियों तथा स्थानीय लोगों का जमघट लगेगा। लोग शीतल जलकुंड में स्नान करने तथा जंगल व पहाड़ की वादियों में रमण करने का लुत्फ उठाने पहुंचेंगे। स्नान आदि के बाद सभी बाबा मछंदरनाथ की पूजा-अर्चना भी करेंगे। पूजा-रस्म के दौरान सैलानी बाबा मछंदरनाथ पर जलाभिषेक कर खुशहाल जीवन की मंगल कामना करेंगे। पूजा-पाठ के बाद सैलानी पिकनिक मनाने का भी आनंद उठायेंगे। नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित मछंदरा जलप्रपात पर बेखौफ हो कर लोग पहली जनवरी अर्थात नववर्ष तथा 14 जनवरी को मकर सक्रांति एवं 14 अप्रैल को बिसुआ पर्व मनाने जुटते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती है। सुबह से ही श्रद्धालु मछंदरा जलप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.