गोरखपुर, जनवरी 15 -- बीआरडी में मेडिकोलीगल कराने को डॉक्टरों ने कहा तो बच्चे की मां भड़कीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की दोपहर मच्छर मारने वाली लिक्विड पी लेने से गंभीर अवस्था में भर्ती कराए गए एक साल के बच्चे के इलाज को लेकर हंगामा हो गया। वार्ड में स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी सौरभ जायसवाल का एक वर्षीय पुत्र वेदांश गुरुवार सुबह घर में खेल रहा था। उसने गलती से मच्छर मारने वाली लिक्विड पी लिया। कुछ ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसे झटके आने लगे। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.