पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों के डंक तेज हो गये हैं। शहर में मच्छरों का प्रकोप एकाएक काफी ज्यादा हो गया है। शाम होते ही लोग मच्छरों के जाल में फंस जाते हैं और परेशानी बढ़ जाती है। मच्छरों के कारण शाम में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होकर रह जाती है। स्थानीय जामुन महतो बताते हैं कि नगर निगम सिर्फ फॉगिंग का कोरम पूरा कर रहा है। वार्ड नंबर 10 की निवासी सीता देवी ने बताया कि रोड पर आकर फुल स्पीड में फॉगिंग कर दिया जाता है उससे कुछ असर नहीं पड़ता है। वार्ड नंबर 11 निवासी दिलबर कहते हैं कि फॉगिंग रोज होना चाहिए लेकिन यहां महीना बीत जाता है तब गाड़ी आती है। कुल मिलाकर निगम के रवैये पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निगम के धुआं से मच्छरों को कुछ नहीं होता है। -छिड़काव नहीं:- -गर्मी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.