गढ़वा, सितम्बर 6 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। लगातार हो रहे बारिश के कारण जलजमाव की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। नगर पंचायत क्षेत्र में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। उन्हें मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छरजनित बीमारी फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के अलावा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उसके बाद भी विभाग का उदासीन रवैया है। अबतक डीडीटी का छिड़काव नहीं कराया गया है। समय रहते अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति विस्फोटक हो सकता है। डीडीटी का छिड़काव सहित अन्य जरूरी उपाय किए जाने से मच्छरों के पनपने की संभावना कम होती है। उससे लोगों को भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि विभाग का तत्काल डीडीस का छिड़काव की व्यवस्था करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.