लखीसराय, फरवरी 10 -- लखीसराय। शहर के विभिन्न मुहल्लों व वार्ड में लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर परिषद के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग व बाजार में तो फॉगिंग कराया जा रहा है लेकिन मुहल्ले व वार्ड में फागिंग नहीं की जा रही है जिससे परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद से क्षेत्र के मुहल्ले में फॉगिंग कराने की मांग की। साथ ही नालियों की सफाई व गंदगी को साफ करवाने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...