साहिबगंज, जनवरी 4 -- कोटालपोखर। प्रखंड के पथरिया गांव में मकान में पलास्टर कर रहा एक राज मिस्त्री गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चांदपुर गांव का राज मिस्त्री रफीकुल सेख (35) मचान पर चढ़कर प्लास्टर कर रहा था। इसी क्रम में मचान टूट गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को स्थानीय डॉक्टर के यहां ले जाकर इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...