कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि फाल्गुन की पूर्णिमा पर इस बार होली का उल्लास विशेष संयोग लेकर आ रहा है। दो मार्च, सोमवार को मघा नक्षत्र में होलिका दहन किया जाएगा, जबकि चार मार्च (बुधवार) को रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि दो मार्च की शाम 5:13 बजे से तीन मार्च की शाम 4:10 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त दो मार्च की रात्रि 8:37 बजे से 12:50 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित माना जाता है, लेकिन इस बार दहन के समय भद्रा नहीं रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष संतोष है। होलिका दहन से पूर्व विधि-विधान से पूजन का प्रावधान है। पूजन के दौरान श्रद्धा...