सीवान, जनवरी 24 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के मघरी गांव में शुक्रवार को शोक का माहौल रहा। जब महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह और मांझी विधायक रणधीर सिंह ने दिवंगत पूर्व शिक्षक हरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों विधायकों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक हेम नारायण साह ने हरेंद्र सिंह के साथ बिताए गए दिनों को याद करते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। वहीं मांझी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हरेंद्र सिंह के निधन से उन्होंने एक अभिभावक खो दिया है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आदि भी पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.