बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- बिहारशरीफ। शहर के मघड़ा स्थित माता शीतला हाई स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र प्रशांत कुमार ने जिले में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम हासिल किया है। प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम मे विजेता छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समग्र शिक्षा डीपीओ ने छात्र को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...