छपरा, फरवरी 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता l शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह में रविवार की सुबह एक मजदूर का शव पोखरा में उपलाता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेलिया डीह रसूलपुर निवासी 32 वर्षीय रामकुमार राम, पिता चंद्रिका राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रामकुमार राम मजदूरी करने के लिए मगाईडीह आया हुआ था। जानकारी के अनुसार वह शनिवार की दोपहर से लापता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपने एक साथी मजदूर का मोबाइल लेकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पोखरा में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में...