संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की नगर पंचायत मगहर जिले का प्रमुख स्थान है। ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान होने के साथ साल भर कुछ न कुछ आयोजन होते रहते हैं। यहां के सुरक्षा की जिम्मेदारी मगहर पुलिस चौकी के हवाले है। इसके तहत केवल शहर ही नहीं लगभग तीन दर्जन गांवों के साथ हाइवे व रेलो के सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस विशाल क्षेत्र व स्थानीय महत्व को देखते हुए यहां पर थाने की स्थापना की जाए तो क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाए।मगहर पुलिस चौकी अभी कोतवाली खलीलाबाद का अंग है। यहां जिस हिसाब से क्षेत्र का दायरा बड़ा है और स्थान की महत्ता है उसके अनुरूप चौकी पर सिपाही की तैनाती न होने से दिक्कतें होती हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने में समस्या होती है। थाना बनने के बाद स्टाफ की संख्या बढ़ेगी तो अपराध पर अंकुश लगाने...