उरई, दिसम्बर 11 -- कालपी। मगरौल रोड गुरुवार सुबह धंस जाने से रिक्रूट को लेकर आ रही बस फंस गई। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। गुरुवार को पीटीएस से रिक्रूट आरक्षियों को लेकर कालपी की ओर आ रही बस का पहिया देवकली चौराहे के पास सड़क किनारे धंस गई समा गया। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई पर बस पूरी तरह सड़क में फंस गई थी। जिसके निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी । कीरतपुर निवासी निर्भय सिंह पाल, देवकली प्रधान वाल सिंह निषाद, तिगरेश्वर के महन्त तथा मगरौल गांव निवासी नरेश द्विवेदी, मैनूपुर निवासी कन्हैया दीक्षित, शेखपुर गुढा के प्रधान रामबाबू निषाद गुढा खास के पूर्व प्रधान जन्टर बाबू के अनुसार सड़क का लगभग 3 किमी भाग अचानक जगह जगह धसक जा रहा है जिससे कई जगह गड्ढे हो गये हैं अगर शीघ्र ही विभाग ने इधर ध्यान न दिया तो बड़ा हादसा भी हो स...