बांदा, अगस्त 20 -- बांदा। संवादददाता बबेरू तहसील क्षेत्र के मझिला गांव के तालाब में छह फुट का मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खबर जंगल में आग की तरह फैली। तालाब किनारे मझिला के साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के लिए तालाब में तीन तरफ से जाल डाले। पर देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। मझिला गांव के नहरी तालाब में सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। गांव के धर्मेन्द सिंह ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव को दी। क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल एसडीएम रजत वर्मा को सूचित किया। वन विभाग की टीम और गोताखोर बुलाए गए। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब में तीन तरफ से जाल डाला गया। देर शाम तक तालाब में पांच बार जाल डाला गया। पर एक बार भी मगरमच्छ नहीं फंसा। वहीं, हर बार जाल कटा निकला। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.