पीलीभीत, सितम्बर 8 -- गजरौला। गजरौला कला सहराई में बीती देर रात्रि में पड़ोस में बह रही नदी के पास अचानक खलबली मच गई। नदी में मगरमच्छ आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। सामाजिक वानिकी टीम रात देर रात्रि पहुंची। पर तब तक ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जैसे तैसे बांध लिया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। ज्यादा बरसात होने की वजह से नदी नाले फुल चल रहे हैं। इसी के चलते मगरमच्छ यहां गली में आ गया था। गली में भी पानी बह रहा था। उसके बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी और उन्होंने उसे बांध लिया। बाद टीम उसे लेकर टीम चली गई बाद में उसे रिलीज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.