रुद्रपुर, मई 30 -- नानकमत्ता। नानकसागर जलाशय के पास घास काटने गए ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी भुड़िया शुक्रवार की सुबह नानकसागर जलाशय के पास मवेशियों के लिए घास काटने गया था। अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। किसी प्रकार मुकेश ने जान बचाई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही दक्षिणी जौलासाल रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल का हाल जाना। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि ग्रामीणों ने जलाशय के आसपास नहीं जाने क सलाह दी है। नानकसागर जलाशय में बहुत संख्या में मगरमच्छ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...