पटना, जनवरी 27 -- मगध से दरभंगा एयरपोर्ट का सीधा जुड़ाव होगा। केंद्र सरकार ने औरंगाबाद के आमस से शुरू होकर दरभंगा तक बनने वाले एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे से दरभंगा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क की मंजूरी दे दी है। दरभंगा एयरपोर्ट का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से भी सम्पर्कता कायम होगा। दरअसल पिछले दिनों मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि दरभंगा एयरपोर्ट का सिविल इन्क्लेव बनाया गया है। इस एयरपोर्ट से मिथिलांचल के लोगों को सुविधा हुई है। साल-दर-साल दरभंगा से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में एनएच 727 ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और एनएच 119डी आमस-दरभंगा का एयरपोर्ट से बेहतर सम्पर्कता जरूरी है। इसके लिए दरभंगा एयरपोर्ट सिविल इन्क्लेव आने-जाने के लिए समर्पित ...