गया, फरवरी 13 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की 147वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार द्वारा सरोजिनी नायडू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी। वक्ताओं ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने अपनी ओजस्वी वाणी और काव्य प्रतिभा से भारतीय अंग्रेजी कविता को नई पहचान दी। पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष राज ने उनके साहित्यिक कृतित्व, भारतीय अंग्रेजी कविता पर प्रभाव और राजनीतिक सक्रियता पर विस्तृत विचार रखा। वहीं शुभम कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया। छात्रा शिप्रा और शिल्पा ने उनकी प्रसिद्ध कविताओं का भावपूर्ण पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व डॉ. संजय कुमार, डॉ शगुन सिंह और डॉ. इफ्फत ...