गया, जनवरी 31 -- मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. उपेन्द्र कुमार सेवानिवृत्त हो गए। जिसे लेकर शनिवार को विश्विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. बीके मंगलम ने कहा कि लगभग 40 वर्षों तक शिक्षण एवं प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रो. उपेन्द्र कुमार का कार्य विश्वविद्यालय के लिए अमूल्य रहा है। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसपी शाही ने की। उन्होंने प्रो. उपेन्द्र कुमार के प्रशासनिक कौशल, अनुशासनप्रियता एवं प्रॉक्टर के रूप में उनकी निष्पक्ष भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वी...