गया, दिसम्बर 15 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी/एमकॉम) चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्रों के लिए परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाइन जमा करने का निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकित छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 720 रुपये तथा एससी, एसटी और बीसी वर्ग के छात्रों के लिए 540 रुपये निर्धारित किया गया है। बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 25 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा सत्र 2023-25 एवं 2024-26 के वे छात्र जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.