गया, फरवरी 21 -- मगध विश्वविद्यालय के हिंदी भवन का शनिवार को जापान से आए शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। जापान के रुकोकू विश्वविद्यालय के सोशल इनोवेशन विभाग की प्रो. नाओको ओइशी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन संकाय के डॉ. कुनिहिरो मानबे सहित अन्य शिक्षकों ने हिंदी भवन में चल रहे पठन-पाठन को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने हिंदी, मगही और पत्रकारिता विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और पाठ्यक्रम संरचना की जानकारी ली। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. आनन्द कुमार सिंह सहित डॉ. परम प्रकाश राय, डॉ. अनुज कुमार तरुण, डॉ. अम्बे कुमारी एवं शोधार्थियों ने विभागीय उपलब्धियों और नियमित अकादमिक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. कुनिहिरो ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, विशेषकर होली पर्व पर शिक्षक-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.