गया, फरवरी 18 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार को कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्कृत, गृहविज्ञान, पीएमआईआर, फिजियोथेरेपी एवं राजनीति विज्ञान विभाग में अध्ययन-अध्यापन, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन और विभागीय आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। कुलपति विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पाठ्यक्रम की प्रगति, नियमित कक्षाओं की स्थिति तथा शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। कुलपति शिक्षकों को निर्देश दिया कि समयबद्ध तरीके से सिलेबस पूर्ण कराया जाए। साथ ही शोध व सेमिनार गतिविधियों को और सक्रिय बनाएं। संस्कृत विभाग में अध्यक्ष प्रो. उमेश राय, फिजियोथेरेपी विभाग में निदेशक डॉ. पूनम कुमारी, गृहविज्ञान वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.