गया, जनवरी 20 -- मगध विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग में मंगलवार को "अससेसिंग द स्टेटस एंड थ्रेट्स टू अर्बन नेस्टिंग ऑफ वाटर बर्ड इन गया जी सिटी बिहार" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के लाइफ साइंस विभाग के चेयरपर्सन प्रो. राम प्रताप सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शोध के लिए हमेशा अत्याधुनिक प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं होती है। आसपास के पर्यावरण का वैज्ञानिक दृष्टि से अवलोकन अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने गया शहर में आने वाले प्रवासी जलपक्षियों, उनके व्यवहार, पारिस्थितिक महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का उद्घाटन विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. सिद्धनाथ प्रसाद यादव 'दीन', जन्तु विज्ञान विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.